Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भाजपा स्थापना दिवस सादगी और उत्साह से मना:बस्ती में कार्यकर्ताओं ने घरों...

भाजपा स्थापना दिवस सादगी और उत्साह से मना:बस्ती में कार्यकर्ताओं ने घरों पर फहराया झंडा, संकल्प लिया


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस सोमवार को जनपद बस्ती में सादगी और अनुशासन के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय सहित जिले के सभी 2312 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। जिला कार्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। इस दौरान पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, वरिष्ठ नेता यशकांत सिंह और किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा पर आधारित एक संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने पार्टी के इतिहास को त्याग और राष्ट्रसेवा के सिद्धांतों से प्रेरित बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments