Homeदेश (National)देश में जनगणना का काम शुरू; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह ने...

देश में जनगणना का काम शुरू; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह ने भरा फॉर्म

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में जनगणना 2027 के लिए खुद की जनगणना (सेल्फ-एनुमरेशन) की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उन्होंने आधिकारिक पोर्टल पर अपने घर की सारी जानकारी भरी। इस मौके पर गृह सचिव गोविंद मोहन, रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त भारत एम. नारायण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी बुधवार को उपराष्ट्रपति निवास पर जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना यानी खुद की जनगणना का फॉर्म भरा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा बताए गए समय में आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर अपने घर की जानकारी जरूर भरें।

यह भी पढ़ें: जनगणना में खुद ही भर पाएंगे अपनी डीटेल, जान लीजिए सबसे आसान तरीका

अमित शाह ने भी भरा फॉर्म

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हाउसिंग एनुमरेशन’ के तहत स्व-गणना फॉर्म भर लिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत के विकास को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सरकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक सही तरीके से पहुंचाने में मदद करेगा।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली छावनी क्षेत्र में स्व-गणना के लिए 15 दिन का समय बुधवार से शुरू हो गया है। वहीं, दिल्ली नगर निगम (MCD) क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 1 मई से 15 मई तक चलेगी।

दो चरणों में होगा हाउस लिस्टिंग

घर-घर जाकर हाउसलिस्टिंग का काम दो चरणों में होगा। NDMC और दिल्ली छावनी क्षेत्र में यह 16 अप्रैल से 15 मई तक चलेगा, जबकि MCD क्षेत्रों में 16 मई से 15 जून तक होगा।

यह भी पढ़ें: जनगणना: कौन हैं शुभंकर ‘प्रगति’ और ‘विकास’ जिनका अमित शाह ने किया अनावरण?

जनगणना 2027 दो चरणों में की जा रही है। पहला चरण हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना है, जबकि दूसरा चरण जनसंख्या जनगणना होगा। यह पूरी प्रक्रिया देश के विकास की सही योजना बनाने और हर व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने में बहुत उपयोगी साबित होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments