कोठीभार पुलिस ने शनिवार शाम सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 दुपहिया वाहन चालकों का चालान किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई दो से अधिक सवारी बैठाने और बिना हेलमेट यात्रा करने पर की। सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य ने अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन रोड, गोपाल नगर तिराहा और इस्टेट तिराहे पर विशेष चेकिंग की। अभियान के दौरान विशेष रूप से इस्टेट तिराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी मौर्य ने बताया कि नगर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में हेड कांस्टेबल राम कुमार मणि, हेड कांस्टेबल रत्नेश कुमार, कांस्टेबल राजू यादव और दशरथ सहित सिसवा पुलिस चौकी के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में 6 दुपहिया चालकों का चालान:कोठीभार पुलिस ने देर शाम चलाया सघन अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












