श्रावस्ती के चौगोई में 22 सफर (6 अगस्त) को ‘चेहल्लुम शोहदा-ए-करबला’ का आयोजन पूरी अकीदत, गम और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे मजलिस से हुई। इसे मौलाना सैय्यद अजीम अब्बास साहब किबला ने संबोधित किया और शोहदा-ए-करबला की शहादत पर प्रकाश डाला। मजलिस के उपरांत जुलूस-ए-अज़ा निकाला गया, जिसमें अलम, ताजिया और दुलदुल शामिल थे। जुलूस के दौरान अंजुमन सज्जादिया (चौगोई) के मातमदारों ने जंजीर और कमा का मातम किया। अंजुमन अब्बासिया (रजि.) नानपारा और अंजुमन हुसैनिया (नासिरगंज) के मातमदार नौहाख्वानी व सीनाज़नी करते हुए करबला तक साथ चले। यह जुलूस शाम 7:35 बजे करबला पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजक अंजुमन सज्जादिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी ज़ायरीन के लिए भोजन (तआम) का विशेष प्रबंध किया था।
श्रावस्ती के चौगोई में चेहल्लुम शोहदा-ए-करबला संपन्न:अकीदत और गम के साथ निकला जुलूस-ए-अज़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












