श्रावस्ती जनपद के इकौना में बुधवार रात इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में चेहलुम (40वां) अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में पारंपरिक जुलूस निकाला गया। चेहलुम के अवसर पर अकीदतमंदों ने पूरी रात इबादत की। मस्जिदों और इमामबाड़ों में कुरआन शरीफ की तिलावत, नमाज, जिक्र और दुआ का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने कर्बला के शहीद इमाम हसन और इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं पर अमल करने का संकल्प लिया। मोहर्रम के 40 दिन बाद मनाए जाने वाले इस धार्मिक अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शरबत का वितरण किया गया। जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन भी कराया गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआ की। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को खावा पोखर स्थित कर्बला में ले जाकर ठंडा किया जाएगा। चेहलुम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। जुलूस मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा।
इकौना में चेहलुम का जुलूस निकला:खावा पोखर कर्बला में ताजिए किए जाएंगे ठंडे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












