Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फरेन्दा के स्कूल में वार्षिकोत्सव:सिविल जज ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का...

फरेन्दा के स्कूल में वार्षिकोत्सव:सिविल जज ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ


निरालानगर में रविवार को वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन बलरामपुर अनूप पांडेय और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रियंका, किरन, खूशबू, अंजली, सोनम, रुची, जिज्ञासा व अनन्या ने प्रस्तुत किया। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले देवर्षि चतुर्वेदी, तनमय दुबे, अभी चतुर्वेदी, तान्या साहनी, सृष्टि यादव, कृतिका चौरसिया, किरन यादव, प्रियंका चौरसिया और हर्षिता यादव को प्रमाण पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनूप पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक छात्रों के भीतर की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनीष चौबे ने गुणवत्तापूर्ण व संस्कारपरक शिक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। राजेश जायसवाल ने छात्रों में अपार प्रतिभाओं की बात कही, जबकि अमित चौबे ने सीमित संसाधनों में बच्चों के बेहतर प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय में इको पार्क व आरओ प्लांट का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केशव सिंह, राम आसरे शुक्ल, तुंगनाथ उपाध्याय, नरेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र पांडेय, महेश लोहिया, विशाल बगला, कैलाश श्रीवास्तव, मोनू पांडेय, गौरी शंकर चौबे, संजय यादव, रत्नेश उपाध्याय, महेश खेतान और राहुल उपाध्याय सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments