उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित *मिशन शक्ति 5.0* के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में *पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, श्रावस्ती* में आयोजित बैठक के दौरान तीन वैवाहिक/पारिवारिक विवादों का संवाद, काउंसलिंग एवं आपसी समझ के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।
बैठक में प्रभारी उप निरीक्षक *शिवशरण गौड़*, महिला थाना प्रभारी *पुष्पलता*, महिला आरक्षी *अर्चना रावत* एवं *नीतू कुशवाहा* की उपस्थिति में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संवेदनशील पहल से पारिवारिक मतभेद दूर हुए और संबंधों में पुनः विश्वास स्थापित हुआ।
सुलह उपरांत सभी पक्षों द्वारा भविष्य में आपसी सामंजस्य एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन का आश्वासन दिया गया।
*पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा* ताकि परामर्श प्रक्रिया स्थायी रूप से सफल बनी रहे और परिवारों में सौहार्द कायम रहे।
*सुलह-समझौता विवरण —*
1- वादी सीमा पत्नी लतीफ पुत्री नन्हे बाबू निवासी मोहल्ला हनुमानगढ़ शहर थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी -लतीफ उर्फ चुन्नू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी विक्टोरिया थाना सिरसिया जनपद
2 वादी सुनीता देवी पत्नी महेश कुमार पुत्री बुधराम निवासी जमुंनही पूरे आधारी थाना कोतवाली भिन्नगा जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी – महेश कुमार पुत्र ठगई निवासी शिवराजपुर थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती











