विक्रमजोत विकास खंड सभागार में विशेष संचारी रोग अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बलराम सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ब्लॉक के 218 गांवों में, विशेषकर बाढ़ प्रभावित और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में, महिलाओं और बच्चों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर












