हरैया सतघरवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिवपुरा में ‘संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाना और ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजत शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अतिथियों ने ‘संचारी प्रचार वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन ब्लॉक के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में भ्रमण करेगा। बैनरों के माध्यम से लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार (इंसेफेलाइटिस) और टीबी (क्षय रोग) जैसी बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। डॉ. रजत शुक्ला ने बताया कि ‘दस्तक अभियान’ के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी। वे बुखार के रोगियों, कुपोषित बच्चों और संक्रामक रोगों के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर करेंगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने ग्रामीणों से अपने घर के आसपास जलभराव न होने देने की अपील की। उन्होंने कहा, “स्वच्छता ही बीमारियों से बचने का सबसे सशक्त हथियार है। यदि हम अपने परिवेश को साफ रखेंगे, तो बीमारियां हमसे दूर रहेंगी।” अधीक्षक डॉ. रजत शुक्ला ने बताया कि इस अभियान का मुख्य फोकस केवल उपचार पर ही नहीं, बल्कि बीमारियों से बचाव और लोगों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर भी है।
संचारी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना:संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











