जमुनहा श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक वृद्ध की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया है। ग्राम पंचायत भेला गांव निवासी 60 वर्षीय अब्दुल रहीम खान पुत्र रफीक खान दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया था, जिसके बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही थी। रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में डॉ. पंकज सोनकर ने प्राथमिक उपचार के बाद अब्दुल रहीम खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की हालत बिगड़ी:मल्हीपुर से भिनगा जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












