बलरामपुर के बचपन प्ले स्कूल में 31 मार्च, 2026 को ‘दीक्षांत समारोह’ (Graduation Day) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजेश्वर मिश्रा और संजय शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को ट्रॉफी और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सम्मान बच्चों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं। स्कूल के मैनेजर ने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। काउंसलर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया। ‘बाल मनुहार’ कार्यक्रम के तहत बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने स्कूल के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि बचपन प्ले स्कूल बच्चों के प्रारंभिक विकास के लिए एक उत्कृष्ट संस्थान है। समारोह के अंत में सभी बच्चों को उपहार वितरित किए गए। विद्यालय प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
बलरामपुर के स्कूल में ‘दीक्षांत समारोह’ संपन्न:मेधावी बच्चों को ट्रॉफी और उपहार देकर किया सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











