Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ममेरे भाई ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया:आरोपी भी नाबालिग,...

ममेरे भाई ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया:आरोपी भी नाबालिग, पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के ममेरे भाई ने इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments