महराजगंज जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। विशेष अभियान के तहत सिंदुरिया थाना पुलिस ने बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। सोमवार रात चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। चालक से बालू के परिवहन से जुड़े कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 और अवैध खनन से संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत सिंदुरिया क्षेत्र में अप्रैल माह में अब तक 6 वाहनों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनमें 5 अवैध मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक लोडर मशीन शामिल है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#अवध #खनन #पर #कस #शकजसदरय #म #बल #लद #टरकटरटरल #सज #मफयओ #म #हडकप
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अवैध खनन पर कसा शिकंजा:सिंदुरिया में बालू लदी 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, माफियाओं में हड़कंप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











