श्रावस्ती में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस अभियान में आधुनिक स्ट्रीट लेजर गन का उपयोग किया जा रहा है। जिले के दो मुख्य एंट्री सेक्टरों पर विशेष रूप से लेजर गन लगाई जाएंगी। इन गन के माध्यम से वाहनों की गति मापी जाएगी। निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज चलने वाले वाहनों की फोटो और गति तुरंत रिकॉर्ड की जाएगी, जिसके बाद मौके पर ही चालान की कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के अनुसार, शहर में प्रवेश और निकास मार्गों पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इसी कारण इन दो सेक्टरों को अभियान के लिए चिन्हित किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने जैसी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के पहले चरण में जागरूकता पर जोर दिया जाएगा, जिसके बाद सीधे चालान किए जाएंगे। इस अभियान में हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल ममतेश यादव और विजय कुमार शामिल हैं।
श्रावस्ती में ओवरस्पीड पर शिकंजा:दो एंट्री सेक्टरों पर लेजर गन से होगी स्पीड चेक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












