श्यामदेउरवा थाना साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को उसकी पूरी ठगी गई धनराशि वापस दिलाई है। टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पीड़ित के खाते में 34,800 रुपये की शत-प्रतिशत राशि वापस कराई है। यह मामला 29 मार्च 2026 का है, जब श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सोहनपुर उर्फ सोनकटिया निवासी अब्दुल करीम पुत्र रिजवानुल्लाह ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 34,800 रुपये ठग लिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक के साइबर धोखाधड़ी में बरामदगी के आदेशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के कुशल नेतृत्व में श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम ने इस मामले पर प्रभावी ढंग से काम किया। साइबर सेल टीम ने पीड़ित की जागरूकता के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई कुल 34,800 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद यह राशि पीड़ित अब्दुल करीम के खाते में वापस जमा करा दी गई। अपनी ठगी गई रकम वापस मिलने पर पीड़ित अब्दुल करीम ने श्यामदेउरवा थाना की साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में शामिल साइबर टीम में उपनिरीक्षक अक्षय सिंह, कांस्टेबल ऑपरेटर ग्रेड ए ओम प्रकाश, कांस्टेबल राजकुमार और महिला कांस्टेबल अनीता पाण्डेय शामिल थे।
साइबर सेल ने ठगी के ₹34,800 वापस कराए:श्यामदेउरवा में ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










