नवाबगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन ग्राम पंचायत जलालपुर के शंकरपुर गांव में चौपाल लगाकर आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में एंटी रोमियो मिशन शक्ति टीम ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। टीम में उपनिरीक्षक विशाल पाठक, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार चौधरी, महिला आरक्षी निराला चौरसिया, महिला आरक्षी ममता कश्यप, महिला आरक्षी कोमल और कांस्टेबल दुर्गा चौहान शामिल थे। सम्मेलन के दौरान महिलाओं और स्थानीय लोगों को उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति उन्हें सचेत किया गया। बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर साइबर अपराध और महिला संबंधी अपराधों की शिकायत के लिए विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1098, 1076, 112, 181, 108 और साइबर संबंधी शिकायतों के लिए 1930 शामिल हैं। साथ ही, कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, आयुष्मान प्रधानमंत्री और उज्ज्वला योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
नवाबगंज में बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित:मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










