Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र...

सरयू नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस


श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसीपुर के मजरा अडराई गांव के पास स्थित सरयू मुख्य नहर (नानपारा खंड) के गेट में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंसा मिला। शव नहर में उतराता हुआ गेट तक पहुंचा था। शव मिलने की सूचना तेजी से आसपास के ग्रामीणों में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की और उसकी पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments