महाराजगंज में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे लोको पायलेट ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोको पायलट की सूचना पर पुलिस को बताया कि खुशहालनगर की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहले 2 तस्वीरें – अब मामला विस्तार से … मृतक की पहचान करौता उर्फ नेबुईया निवासी प्रिंस शर्मा(15) के रूप में हुई है। मृतक हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश शर्मा का बेटा है। हादसे की सूचना लोको पायलट रवीन्द्र राम ने कप्तागंज रेलवे स्टेशन पर दी। जिसके बाद घुघली रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। किशोर के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। मृतक का बायां पैर कटा हुआ था। जबकि सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के गंभीर निशान हैं। मृतक की जेब से परिजनों के आधार कार्ड मिले। जिससे मृतक की पहचान की गई। खुशहालनगर की ओर जाने वाले ट्रैक पर शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल शव को कब्जा पुलिस लेकर वास्ते पोस्टमार्टम मर्चरी हाउस जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया। पिता गणेश शर्मा ने हत्या की आशंका जताई मृतक के पिता गणेश शर्मा ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और संदेह के घेरे में आए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हिंदू युवा वाहिनी के नेता के बेटे की मौत:शव रेलवे ट्रैक पर मिला, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











