महाराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के जमुई गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। 15 वर्षीय छात्र सत्यम को लोहे की रॉड से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना 11 अप्रैल 2026 को रात करीब 8 बजे हुई। पीड़ित छात्र सत्यम अपने एक सहपाठी के घर किताब मांगने गया था। इसी दौरान गांव के ही निपेंद्र पुत्र योगेंद्र ने पुरानी रंजिश के चलते सत्यम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावर ने सत्यम के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर निपेंद्र यहीं नहीं रुका। उसने सत्यम के सीने पर बैठकर उसका गला तब तक दबाया जब तक उसे यह विश्वास नहीं हो गया कि सत्यम की मौत हो गई है। इसके बाद निपेंद्र सत्यम को अचेत अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद शोर सुनकर सत्यम के पिता संजय मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनका बेटा अचेत पड़ा है और उसके मुंह, नाक तथा सिर से खून बह रहा है। संजय ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी और अपने बेटे सत्यम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। सत्यम के पिता संजय पुत्र राम अवध ने कोतवाली ठूठीबारी में निपेंद्र के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी निचलौल शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जमुई में छात्र पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला:पुरानी रंजिश में सिर पर वार, परिजन ने लगाई न्याय की गुहार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












