HomeHealth & Fitnessदिल्ली अग्निकांड: नियमों की अनदेखी, 6 कमरों की मंजूरी पर बना डाले...

दिल्ली अग्निकांड: नियमों की अनदेखी, 6 कमरों की मंजूरी पर बना डाले 25

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और उससे जुड़े परिसर में बड़े पैमाने पर नियमों के उल्लंघन की आशंका सामने आई है। 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) सुविधा के लिए केवल छह कमरों की अनुमति दी गई थी, लेकिन परिसर में कथित तौर पर 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। इनमें कुछ कमरे बेसमेंट में भी बनाए गए थे।

प्रशासन को आशंका है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए फोरेंसिक और विशेषज्ञ टीमों को लगाया गया है। रेस्टोरेंट के लाइसेंस, भवन मानचित्र, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और अवैध निर्माण की भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments