Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में इंटरलॉकिंग निर्माण पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:गुणवत्ताहीन कार्य के आरोप, जांच...

बहराइच में इंटरलॉकिंग निर्माण पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:गुणवत्ताहीन कार्य के आरोप, जांच के आदेश


बहराइच के शिवपुर ब्लॉक अंतर्गत रायगंज ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों ग्रामीणों ने कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इंटरलॉकिंग में इस्तेमाल हो रही सामग्री घटिया किस्म की है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और संबंधित जिम्मेदार मनमानी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्य में सुधार नहीं किया गया तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई। इस मामले पर खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने जांच के लिए एक टीम गठित की है, जो मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करेगी। श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से जांच के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन शांत हो गया। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments