Homeक्राइम (Crime)यूपी में 21 नए IAS अफसरों की तैनाती, 17 अप्रैल से शुरू...

यूपी में 21 नए IAS अफसरों की तैनाती, 17 अप्रैल से शुरू होगी फील्ड ट्रेनिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025 बैच के 21 नए प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में फील्ड तैनाती देने का फैसला किया है। ये सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी से अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया है।

प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा होने के बाद तैनाती
17 अप्रैल 2026 को इन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा हो जाएगा। इसके तुरंत बाद उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट एवं असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात किया जाएगा। यह फील्ड ट्रेनिंग उनकी क्षमता, कार्यकुशलता और प्रशासनिक योग्यता का परीक्षण करने का महत्वपूर्ण चरण होगा।
तैनाती की सूची
नीचे दिए गए 21 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को निम्नलिखित जिलों में तैनात किया जाएगा: 

1. शक्ति दुबे – मुजफ्फरनगर
2. कोमल पुनिया – इटावा
3. अदित्य विक्रम अग्रवाल – अयोध्या
4. मयंक त्रिपाठी – कुशीनगर
5. हेमन्त – आगरा
6. संस्कृति त्रिवेदी – हरदोई
7. रिया सैनी – वाराणसी
8. शिवांश सुभाष जंगड़े – बलरामपुर
9. शिवम सिंह – प्रयागराज
10. सलोनी गौतम – मथुरा
11. सिद्धार्थ सिंह – आजमगढ़
12. श्वेता- लखनऊ
13. रेखा सियाक – बांदा
14. आयुष जायसवाल – अलीगढ़
15. अपूर्व सिंह – बस्ती
16. आयुष सैनी – झांसी
17. मुकुल खण्डेलवाल – गोरखपुर
18. यशवीरासरन टी0 – अम्बेडकर नगर
19. सन्दीप कुमार – कन्नौज
20. रामभरोस सरन – सहारनपुर
21. विशालु शेखर झा – बाराबंकी

 

तैनाती का उद्देश्य

इन अधिकारियों को जिलों में भेजने का मुख्य उद्देश्य वास्तविक प्रशासनिक कार्यों से उन्हें परिचित कराना है। फील्ड में काम करने के दौरान उनकी परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी तैनाती और पोस्टिंग तय की जाएगी।

यह तैनाती युवा आईएएस अधिकारियों को ग्रामीण और शहरी प्रशासन की वास्तविक चुनौतियों से रूबरू कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments