Homeदेश (National)सालभर से विमान हादसों के कारण DGCA की हुई किरकिरी, अब DG...

सालभर से विमान हादसों के कारण DGCA की हुई किरकिरी, अब DG को ही बदल दिया

देशभर में बढ़ते विमान हादसों और इमरजेंसी लैंडिंग के मामलों के बाद अब केंद्र सरकार ने विमानन महानिदेशक (डीजीसीए) के बड़े पदों पर फेरबदल किया है। डीजीजीए की जिम्मेदारी उड़ानों को सुचारू रूप से चलाने और देखरेख करने की होती है। ऐसे में अब सीनियर पदों पर बदलाव ने चर्चा का विषय बन गए हैं। 3 जनवरी, 2025 को डीजी के पद पर नियुक्त हुए फैज अहमद किदवई का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह 1996 बैच के आईएएस वीर विक्रम यादव को डीजीसीए का नया डीजी नियुक्त किया गया है। वह वह एनवायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज मिनिस्ट्री में अडिश्नल सेक्रेटरी थे।

गौरतलब है कि मौजूदा डीजी अहमद किदवई के कार्यकाल में कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। वह 1996 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें अब मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन में पर्सनल एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट में अडिश्नल सेक्रेटरी बनाया गया है। 12 जून 2025 का अहमदाबाद प्लेन क्रैश उन्हीं के कार्यकाल में हुआ था जिसने देश को हिला कर रख दिया था।

यह भी पढ़ें: आफत लेकर आया अप्रैल! 6 अप्रैल तक बारिश और तूफान करेंगे परेशान, अलर्ट जारी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश का दाग

फैज अहमद किदवई की नियुक्ति जनवरी 2025 में डीजीसीए के डीजी के रूप में हुई थी। हालांकि, उनका कार्यका सुखद नहीं रहा। उनके ऑफिस जॉइन करने के 6 महीने में ही देश ने एक बड़ा विमान हादसा देखा। अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 टेक ऑफ के चंद सेकंड बाद ही क्रैश हो गई थी। इस हादसे में फ्लाइट में सवाल 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में सिर्फ एक ही यात्री की जान बच पाई थी। इसके अलावा बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान भी उन्हीं के कार्यकाल में क्रैश हुआ था।

अजित पवार ने मुंबई से उड़ान भरी थी। उनका लीयरजेट-45 प्लेन पुणे के बारामती एयर स्ट्रिप पर उतरते वक्त क्रैश हो गया था। इन बड़ी घटनाओं के अलावा भी हेलिकॉप्टर क्रैश, एफडीटीएल लागू करने समेत अन्य कई मामलों के दौरान वह सुर्खियों में रहे थे।

इन दो बड़े विमान हादसों के अलावा कई बार फ्लाइट्स को लेकर अनियमितताओं के कारण भी डीजीसीए सवालों के घेरे में आया। दिसंबर 2025 में इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने से देशभर में बवाल मच गया था। इसे एक ऐसी गलती माना गया जिसे समय रहते फैसले लेकर टाला जा सकता था। इससे भी सरकार और डीजीसीए की किरकिरी हुई।

कौन हैं नए डीजी?

फैज अहमद किदवई की जगह अब वीर विक्रम यादव लेंगे। मंगलवार को इस संबंध मे एक आधिकारीक आदेश भी जारी कर दिया गया है। वीर विक्रम यादव 1996 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने अब तक केंद्र सरकार के कई बड़े पदों पर काम किया है। मौजूदा समय में वह एनवायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज मिनिस्ट्री में अडिश्नल सेक्रेटरी थे।

यह भी पढ़ें: राहुल ने किया 250 रुपये का रेट दिलाने का वादा, कितनी मुश्किल है रबर की खेती?

कई बड़े फेरबदल

यह फेरबदल सिर्फ डीजीसीए में ही नहीं हुआ है बल्कि कई सीनियर अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। बिहार में नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके आईएएस अधिकारी चंचल कुमार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय के वर्तमान सचिव रहे संजय जाजू को अब पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। यूपी कैडर के ही नरेंद्र भूषण को ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। पंजाब कैडर के तेजवीर सिंह अब रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग के सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा भी कई बड़े फेरबदल किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments