#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की पंचायत पोखरा स्थित माता मंदिर के पीछे गेहूं के कटे हुए डंठलों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और बड़े क्षेत्र में डंठल जलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरबी संख्या 6661 तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड का इंतजार किए बिना ही आग बुझाने का मोर्चा संभाला। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रदीप सिंह और कांस्टेबल अध्ययन द्विवेदी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मियों की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पुलिस समय पर न पहुंचती और तुरंत कार्रवाई न करती, तो आग और अधिक फैलकर बड़ा नुकसान कर सकती थी। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गेहूं कटाई के इस मौसम में खेतों में बड़ी मात्रा में डंठल पड़े हुए हैं। प्रशासन किसानों से अपील कर रहा है कि वे डंठलों में आग न लगाएं और खेतों की निगरानी रखें। आग लगने के कारणों की जांच नगर पुलिस कर रही है। फायर ब्रिगेड की टीम भी बाद में मौके पर पहुंची और आग बुझाने में मदद की, लेकिन तब तक काफी हद तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आग बुझाने में स्थानीय ग्रामीण शैलेश कुमार प्रजापति, अजय कुमार प्रजापति, सूरज शंकर चौहान, सीताराम प्रजापति और संदीप कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भी पुलिस का सहयोग किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में डायल 112 ने बुझाई खेत की आग:कप्तानगंज में गेहूं के डंठलों में लगी थी आग, ग्रामीणों ने सराहा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











