Home देश (National) 3 से 5 रुपये तक महंगा हो गया डीजल-पेट्रोल, कहां बढ़े दाम?...

3 से 5 रुपये तक महंगा हो गया डीजल-पेट्रोल, कहां बढ़े दाम? देखें रेट लिस्ट

0
19

ईरान युद्ध के बीच लोगों को सबसे बड़ा खतरा था कि इस युद्ध का असर तेल की कीमतों पर पड़ने वाला है और लोगों का डर अब सच्चाई में बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश की एक पेट्रोल कंपनी ने आम जनता को बड़ा झटका देते हुए तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है। फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है।

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध है। इस युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आने वाले तेल के टैंकर की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसका असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है, जहां तेल कमी हो रही है। देशभर में इस संकट को देखते हुए लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़ें हैं ताकि उन्हें तेल मिल सके। कई पेट्रोल पंप पर तो लोग पेट्रोल के लिए आपस में ही लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 21 IAS और HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रवि प्रकाश को बड़ी जिम्मेदारी

आपके शहर में पेट्रोल की कीमत?

  • हैदराबाद- 107.46
  • कोलकाता-105.41
  • मुंबई -103.54
  • बैंगलोर -102.92
  • भुवनेश्वर-101.19
  • चेन्नई- 100.80
  • गुड़गांव – 95.57
  • नोएडा- 95.16
  • नई दिल्ली- 94.77
  • चंडीगढ़ – 94.30

डीजल की कीमतें

  • हैदराबाद- 95.70
  • भुवनेश्वर- 92.77
  • चेन्नई- 92.39
  • कोलकाता – 92.02
  • बैंगलोर- 90.99
  • मुंबई- 90.03
  • नोएडा – 88.31
  • गुड़गांव- 88.03
  • नई दिल्ली – 87.67
  • चंडीगढ़- 82.45

यह भी पढ़ें: अचानक कांग्रेस से ऑफिस क्यों खाली करवा रही सरकार? नियम जान लीजिए

करीब 7 हजार पंपों पर बढ़े दाम

नायरा एनर्जी कंपनी देशभर के करीब एक लाख पेट्रोल पंपों में से 6967 पेट्रोल पंप चलाती है। पीटीआई की एक रिपोर्ट में कंपनी के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कंपनी ने 5 पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। हालांकि, स्थानिय टैक्स की वजह से यह प्राइज हर राज्य में अलग-अलग हो सकता है।

कुछ जगहों पर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी 5.30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नायरा एनर्जी एक प्राइवेट कंपनी है और उन्हें पेट्रोल-डीजल की कीमटों को कंट्रोल करने के लिए सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिलती है। ऐसे में बदली हुई परिस्थितियों में कंपनी को बढ़ेत नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी ही पड़ी।