Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली के निजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव:डीआईजी त्यागी और एएसपी श्याम कांत रहे...

रुधौली के निजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव:डीआईजी त्यागी और एएसपी श्याम कांत रहे मुख्य अतिथि


बस्ती के रुधौली स्थित जय माता रानी इन्द्रावती इंटर कॉलेज और जेएमआर एकेडमी करमाहिया धनघटा में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीआईजी संजीव त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के संस्थापक और व्यवस्थापक हुब लाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद नौनिहाल बच्चों ने विभिन्न मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य राज आर्या ने कहा कि विद्यालय के कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी उनकी प्रतिभा को निखारती है और उन्हें बड़े मंचों पर अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि जय माता रानी इंटर कॉलेज में गरीब व असहाय बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं हैं, और जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रवेश लेने पर विशेष छूट दी जा रही है। राज आर्या ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर भी जोर दिया। संस्थापक हुब लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह विद्यालय गरीब और असहाय परिवारों के बच्चों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चों और अभिभावकों का सहयोग मिलने पर विद्यालय में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके लिए प्रधानाचार्य राज आर्या ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थापक हुब लाल, प्रधानाचार्य राज आर्या, प्रबंधक प्रियंका आर्या, सहायक अध्यापक सरिता आर्या, रीना, दीप्ति तिवारी, शशि गौतम, अवधेश सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments