बहराइच जिले की दौलतपुर ग्राम सभा स्थित गौशाला में गोवंश को सूखा भूसा खिलाया जा रहा है और परिसर में भारी गंदगी फैली हुई है। यह गौशाला मोतीपुर थाना क्षेत्र के बल्हा ब्लॉक, तहसील मिहींपुरवा में स्थित है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद गोवंश को केवल सूखा भूसा दिया जा रहा है। हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। गौशाला के अंदर और गोवंश के नीचे भी अत्यधिक गंदगी फैली हुई है। परिसर के आसपास बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जिसकी सफाई नहीं कराई गई है। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। निसार अहमद, जुनैद अहमद, तय्यब कौली निषाद सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों पर काम कर रही है। उनका कहना है कि जब गोवंश को सिर्फ सूखा भूसा ही खिलाया जाना है, तो गौशाला पर लाखों रुपये खर्च करने का क्या औचित्य है। गौशाला में कार्यरत मजदूरों, गोलू और प्रमोद से हरे चारे की व्यवस्था न होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यहां जानवरों को केवल सूखा भूसा ही खिलाया जाता है। जब उनसे गोवंश के नीचे फैली गंदगी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दौलतपुर के ग्राम प्रधान वसीम कुरैशी से संपर्क किया गया। गोवंश को सूखा भूसा खिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “तुमसे क्या लेना देना है?” और इसके तुरंत बाद फोन काट दिया। मामले की जानकारी विकास खंडाधिकारी (BDO) श्रीमती अर्पणा को दी गई। गौशाला में हरे चारे की कमी और गंदगी की शिकायत पर उन्होंने जल्द ही मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
गौशाला में गंदगी, गोवंश को सूखा चारा:बहराइच की दौलतपुर गौशाला में अव्यवस्था; हरे चारे का अभाव, अधिकारी बेखबर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











