HomeUncategorizedजनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण...

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा* *साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर दिया जोर*

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश धर दूबे, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल में बंद बंदियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होने जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान्न, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक व अस्पताल का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने बंदियों से उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित भी किया। उन्होने कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और बंदियों के भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत यादव, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments