HomeUncategorizedजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भारत-नेपाल बॉर्डर सूइया का किया निरीक्षण, सुरक्षा...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भारत-नेपाल बॉर्डर सूइया का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा हेतु आज जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के तहसील भिनगा क्षेत्र अंतर्गत सूइया बार्डर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा, तस्करी पर अंकुश और नागरिकों की आवाजाही से जुड़े विभिन्न मानकों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ सीमा चौकियों का भ्रमण किया और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा पार से होने वाली किसी भी प्रकार की तस्करी या घुसपैठ को रोकने के लिए पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले नागरिकों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को और मजबूत करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एस एस बी एवं पुलिस विभाग के द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सघन चेकिंग की जाए। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए, जिससे सम्भावित तस्करी एवं अन्य घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इस अवसर पर संबंधित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष व एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments