बहराइच-श्रावस्ती की सीमा से सटे बनिया ग्राम में एक आठ साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची के चेहरे पर गंभीर घाव हो गए हैं। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोनवा थाना क्षेत्र के बनिया ग्राम में रविवार को हुई। ग्रामीण हीरा लाल की आठ वर्षीय बेटी रूपा सुबह नित्य क्रिया के लिए जा रही थी, तभी अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके चेहरे को नोच लिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े, जिसके बाद कुत्ता उसे छोड़कर भाग गया। हमले में मासूम रूपा के चेहरे के निचले हिस्से में गहरा घाव हो गया है। उसे तत्काल बहराइच जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। घायल बच्ची के पिता हीरालाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में कुत्तों द्वारा पहले भी चार लोगों पर हमला किया जा चुका है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इन कुत्तों को शीघ्र पकड़वाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बहराइच में कुत्ते ने बच्ची पर किया हमला:चेहरे पर घाव के गहरे निशान, जिला अस्पताल में इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










