Home उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर में एनएच हाईवे पर ई-रिक्शा पलटा:ढेबरूवा निवासी युवक गंभीर रूप से...

सिद्धार्थनगर में एनएच हाईवे पर ई-रिक्शा पलटा:ढेबरूवा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

0
13


सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में एनएच हाईवे पर एक ई-रिक्शा पलटने से ढेबरूवा निवासी 35 वर्षीय सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 26 मार्च को दोपहर करीब 1:50 बजे बरगदवा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सलीम ई-रिक्शा में दो बैटरी लेकर कहीं जा रहे थे। बरगदवा गांव के समीप अचानक ई-रिक्शा का शॉकर टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि सलीम के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल सलीम को निजी वाहन से नजदीकी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।