Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भुजैनिया में घर के सामने से ई-रिक्शा चोरी:पुलिस ने पीड़ित की शिकायत...

भुजैनिया में घर के सामने से ई-रिक्शा चोरी:पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू की


वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भुजैनिया गांव में एक ई-रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने बीती रात घर के बाहर खड़े ई-रिक्शे पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भुजैनिया निवासी राजेंद्र पुत्र बृज लाल ने थाने में दी गई अपनी तहरीर में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह ई-रिक्शा ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। राजेंद्र ने बुधवार रात को हमेशा की तरह अपना ई-रिक्शा घर के सामने खड़ा किया था। गुरुवार सुबह जब वह बाहर आए, तो रिक्शा वहां से गायब था। काफी खोजबीन और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद भी जब रिक्शे का पता नहीं चला, तो उन्हें चोरी का अहसास हुआ। ई-रिक्शा चोरी हो जाने से राजेंद्र के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments