Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में अज्ञात वाहन की टक्कर:साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल...

इकौना में अज्ञात वाहन की टक्कर:साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, इकौना कस्बे के मोहल्ला बेचू बाबा निवासी मोहम्मद युनुस (70) साइकिल से किसी काम से जा रहे थे। जब वह मोहनीपुर-कैलाशपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग मोहम्मद युनुस गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई, जिसमें ईएमटी पवन कुमार मौर्य और पायलट मोनू यादव की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद युनुस की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments