Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बिजली तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश:गिलौला पुलिस ने छह आरोपियों...

श्रावस्ती में बिजली तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश:गिलौला पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा, 125 किलो तार और पिकअप वाहन बरामद


श्रावस्ती में गिलौला पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 125 किलोग्राम एल्युमिनियम बिजली तार, चोरी में इस्तेमाल उपकरण, मोबाइल फोन, नकद रुपये और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई। इस मामले में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। दरअसल, 27 मार्च 2026 को अवर अभियंता अनय कुमार साहनी ने बिजली तार चोरी की सूचना दी थी। इस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अगले दिन, 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परेवपुर क्षेत्र में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान, NH-730 के किनारे एक खेत में पांच अभियुक्तों को बिजली तार चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। एक अन्य अभियुक्त को बाद में पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। नेपाल में बेचते थे चोरी का माल अभियुक्तों की तलाशी में तीन बंडल एल्युमिनियम बिजली तार, एक तार कटर, एक रस्सी, पांच एंड्रॉयड मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल और 450 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे विभिन्न स्थानों से बिजली तार चोरी कर उसे नेपाल सीमा के पास बेचते थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में संतोष कुमार तिवारी, आलोक कुमार, शिवपूजन, कौशल शर्मा, विपिन आर्या (सभी बहराइच निवासी) और कमलेश कुमार चतुर्वेदी (बस्ती निवासी) शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से बिजली विभाग और स्थानीय लोगों को राहत मिली है। पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments