Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के एक स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम:बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत,...

बहराइच के एक स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम:बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत, अभिभावकों को जागरूक करने रैली निकाली


सिलेटनगंज के कंपोजिट विद्यालय में 1 अप्रैल 2026 को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रमुख द्वार पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह, सहायक अध्यापिका बेबी मालिक और सहायक अध्यापक शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों का स्वागत किया। विद्यालय स्टाफ और छात्रों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं प्रवेश प्रारंभ के लिए एक रैली भी निकाली। रैली में बच्चों ने नारे लगाकर अभिभावकों को विद्यालय में नामांकन के लिए जागरूक किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से मिलकर 6 वर्ष के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने का आग्रह किया। उन्हें बताया गया कि विद्यालय में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। इसके साथ ही, बच्चों को विद्यालय से निःशुल्क यूनिफॉर्म, किताबें और दोपहर का भोजन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments