महराजगंज में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता प्रवीण भारती को धमकी देने का मामला सामने आया है। यह घटना दो दिन पूर्व मेडिकल अवकाश की स्वीकृति को लेकर हुई। सदर कोतवाली पुलिस ने अधिशासी अभियंता की तहरीर पर अवर अभियंता यशवंत गौतम और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता प्रवीण भारती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अवर अभियंता यशवंत गौतम ने 28 मार्च को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से लिए गए चिकित्सीय अवकाश को जबरन स्वीकृत कराने का प्रयास किया। गौतम चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। अभद्रता करते हुए डराने-धमकाने का प्रयास किया प्रवीण भारती उस समय शासकीय कार्य से अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में मौजूद थे। यशवंत गौतम बिना इंतजार किए वहां भी पहुंचे और उनके साथ अभद्रता करते हुए डराने-धमकाने का प्रयास किया। भारती ने आरोप लगाया कि चिकित्सीय अवकाश पर होने के बावजूद गौतम कार्यालय में स्वस्थ अवस्था में दिखे। अधिशासी अभियंता के अनुसार, चिकित्सीय अवकाश की स्वीकृति केवल चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही संभव होती है। उन्होंने आशंका जताई कि यह पूरा प्रकरण जनगणना कार्य की ड्यूटी से बचने के उद्देश्य से किया गया है, जो राजकीय कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली का उल्लंघन है। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग यशवंत गौतम और चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
महराजगंज में अधिशासी अभियंता को मिली धमकी:मेडिकल अवकाश स्वीकृति को लेकर अवर अभियंता पर केस हुआ दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










