श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के पटना गांव में एक गेहूं के खेत को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटना निवासी मंजू वर्मा पत्नी ओमकार वर्मा ने मल्हीपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गांव के केवलराम वर्मा, उनकी पत्नी फूलमती वर्मा और काजल वर्मा पत्नी लवकुश वर्मा खेत में शौच करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब मंजू वर्मा ने इसका विरोध किया, तो कथित तौर पर विपक्षीगण ने उनके साथ लात-घूंसे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक धनंजय कुमार दीक्षित को सौंपी गई है। थाना अध्यक्ष मल्हीपुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
श्रावस्ती में खेत विवाद, महिला से मारपीट:जमुनहा में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











