विकास क्षेत्र कप्तानगंज के उभाई गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण के पंचम दिवस पर कथा व्यास श्री भुवनेश शास्त्री जी महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। शास्त्री जी ने पूतना मोक्ष, माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन पूजा जैसी प्रमुख बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप अत्यंत मनमोहक है, जो प्रेम और आनंद का प्रतीक है। कथा के दौरान, उन्होंने कालिया नाग द्वारा कालीदह कुंड को विषाक्त करने के प्रसंग को जल प्रदूषण से जोड़ा। शास्त्री जी ने भगवान कृष्ण के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में जल, वन और गोधन को क्षति नहीं पहुंचाई जानी चाहिए, क्योंकि इनके बिना प्राणी मात्र का जीवन संभव नहीं है। यह भगवान कृष्ण का हम सभी के लिए महत्वपूर्ण संदेश है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में भागवत कथा का पंचम दिवस:कथा व्यास ने सुनाई कृष्ण की बाल लीला और पर्यावरण संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











