ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लोहरौली गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में सरवन चौरसिया की पत्नी पूनम ने 12 अप्रैल को कोतवाली ठूठीबारी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 4 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 1 बजे हुई थी। शिकायत के अनुसार, बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक पक्ष की महिला ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीड़िता को चोटें आईं और आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दी। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनके परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:ठूठीबारी के लोहरौली गांव में जानमाल की धमकी, थाने में लगाई न्याय की गुहार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












