सिद्धार्थनगर जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के खड़सरी गांव में बीती रात मुस्लिम समुदाय के दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची, जिसने आगे की जानकारी थाना प्रभारी कठेला समय माता को दी। थाना प्रभारी अरुण कुमार के पहुंचने के बाद मारपीट में शामिल दोनों पक्षों को थाने लाया गया। सुबह पीड़ितों के बयान और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में 28 मार्च 2026 को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में अशरफ (19), असगर (28), सल्लन (57) और इरशाद (22) शामिल हैं, सभी खड़सरी गांव के निवासी हैं। इन चारों अभियुक्तों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आनंद कुमार, कांस्टेबल गगनदीप कुमार और कांस्टेबल विशाल पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
खड़सरी गांव में दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडे चले, कई लोग घायल; चार गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










