Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में SIR की फाइनल लिस्ट, 17.31 लाख मतदाता:जेंडर रेशियो 823, डीएम...

बस्ती में SIR की फाइनल लिस्ट, 17.31 लाख मतदाता:जेंडर रेशियो 823, डीएम ने कलेक्ट्रेट में दी जानकारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष पुनरीक्षण-2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को जारी की गई। इसमें कुल 17,31,516 मतदाता शामिल हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 17,31,516 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 9,49,999 पुरुष, 7,81,508 महिला और 9 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जनपद का जेंडर रेशियो 823 और ईपी रेशियो 57.73 है। उन्होंने जानकारी दी कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 तक कुल 1,31,053 फार्म-6 प्राप्त हुए थे, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, 31 मार्च 2026 तक 1,34,408 फार्म-6 ई-रोल में अपडेट किए गए हैं। डीएम ने बताया कि कुल 4,18,146 मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की गई। इनमें से 4,13,491 मतदाता पात्र पाए गए, जबकि 4,655 मतदाताओं को अपात्र घोषित करते हुए फार्म-7 के तहत कार्रवाई की गई। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने उन नागरिकों से अपील की है जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे फार्म-6 भरकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments