Homeदेश (National)'रुपया एकदम ठीक चल रहा है...', वायरल हो गया वित्त मंत्री निर्मला...

‘रुपया एकदम ठीक चल रहा है…’, वायरल हो गया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा का विषय बन रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये का बुरा हाल चल रहा है लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपया एकदम ठीक चल रहा है। इस बयान के बाद निर्मला सीतारमण के पुराने बयान वायरल हो रहे हैं जिनमें वह रुपये की गिरती कीमत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही थीं। निर्मला सीतारमण ने यह बयान तब दिया जब समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने इसी को लेकर संसद में एक सवाल पूछा था।

उनके इस बयान के बाद निर्मला सीतारमण का साल 2013 का एक बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। इस बयान में उन्होंने मनमोहन सिंह सरकार की आलोचना की थी क्योंकि तब एक डॉलर 62 रुपये के आसपास पहुंच गया था। मौजूदा वक्त में 1 डॉलर 94 रुपये से भी ज्यादा हो गया है।

यह भी पढ़ें: जैसे ट्रंप मोदी को वैसे मोदी पिनाराई विजयन को कंट्रोल करते हैं- राहुल गांधी

निर्मला सीतारमण ने क्या कह दिया?

धर्मेंद्र यादव के सवाल का जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘5 साल में फिस्कल डेफिसिट हमने कैसे मेनटेन किया है, उसकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। फॉरेन रिजर्व बरकरार है और सॉलिड है। दुनिया की सारी इमर्जिंग इकॉनमी में देखें तो डॉलर से तुलना भारत का रुपया ठीक चल रहा है। मैं बार-बार इसी उदाहरण के साथ बोलना चाहूंगी कि रुपया एकदम ठीक चल रहा है।’

धर्मेंद्र यादव ने क्या पूछा था?

सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपना सवाल पूछते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि रुपये के साथ देश की साख गिरती है। क्या आप आज इस बात पर कायम हैं कि प्रधानमंत्री जी की साख रुपये के साथ गिर रही है कि नहीं? 60 रुपये का 94-95 रुपये हो गया। उसका स्पष्ट जवाब चाहिए क्योंकि चुनाव जीतने के लिए आप लोगों की बातें कुछ और होती हैं और नीतियां बनाने के लिए कुछ और बातें होती हैं।’

यह भी पढ़ें: 49 साल से सरकार नहीं, बीजेपी की तरह कांग्रेस के लिए भी मुश्किल है बंगाल?

उन्होंने आगे कहा, ‘अध्यक्ष जी, जवाब में वित्त मंत्री जी ने कुछ देशों का उदाहरण दिया है। सरकार के लोग दिन-रात भाषण दे रहे हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था दोगुनी हो गई, तीन नंबर पर पहुंच गई, चार नंबर पर पहुंच गई। जब आप रुपये के मुकाबले पर जवाब देते हैं तो दक्षिण कोरियाई की बात करते हैं, थाई बाट को कहते हैं, फिलीपीन्स के पैसों की बात करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि वह दिन कब आएगा जब हमारा मुकाबला डॉलर से होगा, पाउंड से होगा और यूरो से होगा?’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments