Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेवारिया बरदेहरा में खेत में आग:फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया,...

नेवारिया बरदेहरा में खेत में आग:फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया, बड़ा हादसा टला


सोनवा थाना क्षेत्र के नेवारिया बरदेहरा गांव के पास गेहूं के डंठलों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के गांव और खड़ी गेहूं की फसल को खतरा पैदा हो गया था। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलते हुए गांव और पास खड़ी गेहूं की फसल की ओर बढ़ने लगी थी, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। फायरमैन दीपक अवस्थी, सौरभ कुमार और राजकुशवाहा ने हाई प्रेशर पंप (एचपीपी) का उपयोग करते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर कर्मियों की तत्परता के कारण आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे गांव और खड़ी गेहूं की फसल सुरक्षित बच गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम की सराहना की और कहा कि उनकी समय पर कार्रवाई से एक बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments