बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित बढ़नी गांव में कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 80 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे 21 किसान परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रभावित किसानों में गुड्डू मिश्रा, भूपेंद्र कुमार मिश्रा, केशवनंदन मिश्रा, मरूती मिश्रा, ब्रिज नंदन मिश्रा, विमलेश कुमार मिश्रा, बदलू शर्मा, राजेश शर्मा, परमेश्वर, शालिग्राम त्रिपाठी, रामकेवल, फताई, गया प्रसाद गौड़ और सत्यनाम धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य शामिल हैं। चश्मदीदों के अनुसार, कंबाइन मशीन से फसल कटाई के दौरान निकली एक चिंगारी ने खेत में आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे किसान अपनी फसल को बचाने में असमर्थ रहे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं और गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर 112 की पीआरबी टीम और नगर थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। नेकपाल धीरेन्द्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। प्रधान प्रतिनिधि बढ़नी प्रशांत मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर उपस्थित थे। पीड़ित किसानों ने शासन-प्रशासन से त्वरित सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस फसल पर उनके परिवार की पूरे साल की आजीविका निर्भर थी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरे जिले में गेहूं की कटाई जोरों पर है और कंबाइन मशीनों से आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में कंबाइन मशीन से लगी आग:80 बीघा गेहूं की फसल राख, 21 किसान प्रभावित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











