#बस्ती_न्यूज
बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के भारेघेरवा गांव में घर के पास खड़ी एक अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। यह घटना पूरे ओरी राय ग्राम पंचायत के अंतर्गत हुई। स्थानीय लोगों ने कार से धुआं और आग की लपटें उठती देख तत्काल शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की चपेट में आने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अतिरिक्त, कुछ भूषा और एक मवेशी भी आग से झुलस गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में खड़ी कार में लगी आग:ग्रामीणों ने बुझाई, अगला हिस्सा जला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












