जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत मटेही के शिवबंश पुरवा गांव में गुरुवार दोपहर एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना गांव निवासी नंदलाल पुत्र मोतीलाल के फूंस के कच्चे मकान में हुई। आग अचानक लगी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। घर के लोग आग की लपटें देखकर चिल्लाते हुए बाहर भागे। आसपास के लोगों ने बाल्टी और अन्य बर्तनों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित नंदलाल ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका लगभग 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना हलका लेखपाल को दे दी है।
सुजौली के मटेही में कच्चे घर में लगी आग:गृहस्थी का सामान जला, 30 हजार रुपए का नुकसान
Recent Comments
on Hello world!











