Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में गन्ने के खेत में आग:10 बीघा फसल जलकर राख, भारी...

श्रावस्ती में गन्ने के खेत में आग:10 बीघा फसल जलकर राख, भारी नुकसान से किसान परेशान


श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के अमारेभरिया स्थित श्रीजोत गांव में गुरुवार शाम एक गन्ने के खेत में आग लग गई। इस घटना में राम निवास शुक्ला पुत्र आदित्य शुक्ला की लगभग 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि खेत में तैयार गन्ने की नर्सरी भी पूरी तरह जल गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments