Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भूसा मशीन से निकली चिंगारी से लगी आग:फरेंदा में ट्रैक्टर, मशीन और...

भूसा मशीन से निकली चिंगारी से लगी आग:फरेंदा में ट्रैक्टर, मशीन और गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान


फरेंदा थाना क्षेत्र के महदेवा दूबे और गोपालापुर दूबे के बीच सिवान में भूसा मशीन से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर एक ट्रैक्टर, भूसा मशीन और ट्रॉली पूरी तरह जलकर राख हो गए। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और आसपास खड़ी गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इस अग्निकांड में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments