Homeक्राइम (Crime)हनुमान जयंती पर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हनुमानगढ़ी मंदिर में जुटे...

हनुमान जयंती पर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हनुमानगढ़ी मंदिर में जुटे 2 लाख से अधिक श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

UP: हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के पावन अवसर पर अयोध्या (Ayodhya) पूरी तरह से भक्तिमय वातावरण में डूब गई। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें शुरू हो गईं और अब तक लगभग 2 लाख लोगों से ज्यादा राम मंदिर (Ram Mandir) और हनुमानगढ़ी मंदिर (Hanumangarhi Mandir) में दर्शन-पूजन के लिए आए। शहर के हर कोने में ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के उद्घोष गूंज रहे हैं, जिससे पूरी रामनगरी भक्तिमय माहौल में झूम रही है।

राम मंदिर से हनुमानगढ़ी तक भक्तों की लंबी कतारें

राम मंदिर से हनुमानगढ़ी मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हर गली और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है, जिसमें लोग भक्ति और उल्लास के साथ शामिल हो रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके पूरी तरह सजाए गए हैं और हर ओर पूजा-अर्चना का दृश्य देखने को मिल रहा है।

Also Read: ‘आज से नए युग का शुभारंभ हुआ…’, अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में बोले सीएम योगी

सुरक्षा व्यवस्था 

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने के लिए मार्गों का प्रबंध किया गया है। प्रशासनिक टीम द्वारा लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।

हनुमान मंदिर पर विशेष ध्वजारोहण

हनुमान जयंती पर राम जन्मभूमि मन्दिर के हनुमान मंदिर पर विशेष ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार और पूर्व प्रमुख जयभान सिंह पवैया, प्रकाश शर्मा और सुरेन्द्र जैन ने मिलकर मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया। यह ध्वज नौ फीट तीन इंच लंबा और चार फीट सात इंच चौड़ा है, जो 19 फीट 7 इंच ऊंचे दंड पर लगाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु इस भव्य आयोजन का आनंद ले रहे हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments