Homeजिला / लोकल (Local News)विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8-10 अप्रैल तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8-10 अप्रैल तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे


नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8 से 10 अप्रैल तक अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, ‘यह दौरा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।

मंत्रालय के अनुसार इस दौरान विदेश सचिव अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, साथ ही पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments